फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC CCE 70th: 70वीं सीसीई परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिस हो रहा है वायरल, आयोग ने जारी किया नोटिस

Mon, 09 Dec 2024 12:20 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC CCE 70th: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के प्रवेश-पत्र के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक फर्जी सूचना परिचालित हो रही है कि प्रवेश पत्र 6 दिसंबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन
BPSC CCE 70th - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC CCE 70th: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 70th CCE) को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार,70वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के प्रवेश-पत्र (e-Admit Card) के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक फर्जी आवश्यक सूचना परिचालित हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर, 2024 को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। 

विज्ञापन


नोटिस में लिखा है कि, दिनांक 13.12.2024 (शुक्रवार) को आयोजित की जाने वाली एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रवेश-पत्र (e-Admit Card) के संबंध में विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक फर्जी आवश्यक सूचना परिचालित हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि "दिनांक 06.12.2024 से प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से अमान्य घोषित किया जाता है एवम परीक्षा का प्रवेश-पत्र पुनः जारी किया जायेगा तथा अभ्यर्थियों के कतिपय मांगों को आयोग द्वारा स्वीकार करने की भी बात की गयी है।"

विज्ञापन

BPSC Notice - फोटो : Official Web
आयोग ने इस संबंध में कहा है कि, उक्त परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित करता है कि परिचालित फर्जी सूचना आयोग द्वारा प्रकाशित नहीं की गयी है और इसमें उल्लेखित सभी तथ्य बिल्कुल निराधार हैं। इस तरह की सूचना प्रकाशित/परिचालित करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर आयोग द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है।

आयोग ने आगे कहा है कि, आयोग कोई भी सूचना अपने आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से प्रकाशित करता है। इसके बावजूद भी अभ्यर्थी किसी भी फर्जी सूचना को आयोग के वेबसाईट पर जांच किये बिना सही मान लेते हैं और भ्रमित हो जाते हैं। भविष्य में किसी भी परिचालित सूचना की सत्यता के संबंध में अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग के आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर जांच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें