फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 70th CCE Admit Card: बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा के लिए आज जारी होगा प्रवेश पत्र, जानें रिक्ति विवरण

Fri, 06 Dec 2024 08:22 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 70th CCE Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी है, जो उम्मीदवार संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं। दिसंबर को होने वाली यह परीक्षा 4.83 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar 70th CCE Admit Card 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। आवेदक अपने पंजीकरण नंबर का उपयोग करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) 13 दिसंबर, 2024 को निर्धारित है, जिसमें लगभग 4.83 लाख उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन डिटेल्स का इस्तेमाल करके डाउनलोड किए जा सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बीपीएससी 70वीं सीसीई एडमिट कार्ड 6 दिसंबर, 2024 को जारी किया जाएगा। 

बिहार लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा के लिए अपने अब तक के सबसे बड़े भर्ती अभियान की घोषणा की है। शुरुआत में आयोग ने अपनी अधिसूचना में 1,957 रिक्तियों का विज्ञापन किया था, लेकिन बाद में यह संख्या कई गुना बढ़ाकर कुल 2,035 पद कर दी गई।

परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2024 में दो चरण होंगे। एक प्रारंभिक परीक्षा और एक मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे। गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन लगाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 11:00 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं।
  • इसके बाद 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड की स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा उसे डाउनलोड करलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें