BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज 25 नवंबर से आवेदन शुरू हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही आयोग ने 67वीं संयुक्त परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया था। अब आयोग 68वीं संयुक्त परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा है। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थी 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग 21 विभागों के लिए 68वीं बीपीएससी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। आयोग द्वारा अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।
BPSC 68th CCE Prelims परीक्षा पैटर्न
68वीं प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की होगी इसके लिए 150 अंक होंगे। निगेटिव मार्किंग का अभ्यर्थियों को ख्याल रखना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए तय सीट से 10 गुना अधिक उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा के 900 और इंटरव्यू के कुल 120 अंक, यानी 1020 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करते हुए आरक्षण कोटिवार रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा।
BPSC 68th CCE Prelims आवेदन की फीस
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये
बिहार की सभी श्रेणी की महिला के लिए फीस 150 रुपये
एससी और एसटी कैटेगरी के लिए भी फीस 150 रुपये
BPSC 68th CCE Prelims के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
- अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
- इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
- फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
- शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें।
- अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।