उत्तर कुंजी हो चुकी जारी
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से BPSC 67th Prelims की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति Joint Secretary cum Controller of Examination, Bihar Public Service Commission, 15, Nehru Path (Bailey Road), Patna के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से 12 अक्तूबर को शाम 05 बजे से पहले तक पहुंचा दें।
इस तारीख को हुई थी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 67वीं पुन: प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते 30 सितंबर, 2022 को किया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित 1153 केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 से 02 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए करीब 06 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं, 03 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
कब जारी होंगे परिणाम?
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा BPSC 67वीं पुन: प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार होगी। इसी पर परिणाम आधारित होंगे। ऐसा अंदाजा है कि परिणाम को नवंबर के शुरू में जारी किया जा सकता है। वहीं, दिसंबर महीने में मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा।
कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के परिणाम को चेक कर सकेंगे-:
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।