BPSC 66th Mains Exam: बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने 66वीं मुख्य संयुक्त लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। बीपीएससी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 66वें कंबाइंड मेन एग्जाम 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छह अप्रैल, 2021 से शुरू हो जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा संभावित तौर पर पांच जून, 2021 को आयोजित की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे उम्मीदवार जो 27 दिसंबर, 2020 और 14 फरवरी, 2021 को आयोजित बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए छह अप्रैल, 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जमा कर सकते हैं।
प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट जारी
हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट जारी किए थे। इनमें महज 3.20 फीसदी ही बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास कर पाए हैं। जानकारी के अनुसार, 2,80,882 अभ्यर्थियों ने 66वीं प्रिलिम्स परीक्षा दी थी। घोषित परिणामों के अनुसार 2.80 लाख अभ्यर्थियों में से 8,997 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 3,497 अनारक्षित, 1,586 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1,503 एससी, 1,199 पिछड़ा वर्ग, 902 ईडब्ल्यूएस, 78 एसटी और 232 पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।