बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC) ने 31 वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 31 वीं न्यायिक प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता पाई है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मुख्य परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के जरिए देख सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी 31 वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड: पीएम पैकेज पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
8अप्रैल से शुरू होगी बीपीएससी न्यायिक मुख्य परीक्षा
बीपीएससी (BPSC) न्यायिक मुख्य परीक्षा 2021 की शुरुआत 8 अप्रैल से होगी। यह परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेगी। न्यायिक मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह दस बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगा। वहीं, दूसरी परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। मुख्य लिखित परीक्षा क्रमशः पहली और दूसरी पाली में सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी से शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें-सरकारी भर्ती : यूपी-बिहार व उत्तराखंड वालों के लिए ये हैं टॉप नौकरियां, जल्द करें आवेदन
ऐसे चेक करें BPSC 31वीं न्यायिक मेन परीक्षा 2021 का शेड्यूल
-सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in है।
-यहां होम पेज पर नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं।
-जहां आपको एग्जामिनेशन प्रोग्राम पर क्लिक करना होगा।
-यहां आपको बीपीएससी 31वीं न्यायिक मेन परीक्षा 2021 का शेड्यूल मिलेगा।
इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग ने 6 दिसंबर को प्रिलिम्स परीक्षा का आयोजन किया था। जिसका रिजल्ट 8 फरवरी 2021 का जारी हुआ था।