बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार BPSC असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे उत्तर कुंजी को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी में पार्ई गर्ई किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए आयोग कार्यालय के पास निर्धारित प्रारूप में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई, 2019 है।
आपको बता दें कि, यह परीक्षा 27 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी को आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी को नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार देख सकते हैं।