फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, यहां से लें जानकारी

Tue, 25 Feb 2020 04:07 PM IST
Trainee Trainee जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BPSC
विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC - Bihar public service commision) ने सहायक अभियंता भर्तियों की लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है। यह परीक्षाएं 21 मार्च 2020 से 29 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएंगी। जिन उम्मीदवार BPSC सहायक अभियंता पदों पर आवेदन किया है, वे बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार तिथियों की जानकारी इस खबर में आगे के दिए लिंक के माध्यम से भी देख सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NIT Recruitment 2020: बिना कोई शुल्क दिए करें आवेदन, अधिकतम आयु 60 वर्ष

मुख्य जानकारी- 

  • आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 01/2019 की सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा 21 मार्च 2020 (शनिवार) और 22 मार्च 2020 (रविवार) को आयोजित होगी।
  • विज्ञापन संख्या 02/2019 सहायक अभियंता (इलैक्ट्रिकल),  03/2019 सहायक अभियंता (सिविल), 04/2019 सहायक अभियंता (मैकेनिकल) की परीक्षाएं 28 मार्च 2020 (शनिवार) और 29 मार्च 2020 (रविवार) को आयोजित होंगी।

आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या -01 / 2019, 02/2019, 03/2019,04/2019 के अंतर्गत  सहायक अभियंता (सिविल), इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों ने आवेदन किया गया था। अलग-अलग पदों के लिए इंजीनियरिंग की मैकेनिकल, सिविल, इलैक्ट्रिकल ट्रेडों के ही छात्रों ने आवेदन किए थे।    

ऐसे देखें आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्य तिथियां- 

  • सबसे पहले उम्मीदवार परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं।
  • उसके बाद आपको मुख्य पेज पर परीक्षा तिथियों की अधिसूचना मिल जाएगी।
  • अब आपको उस अधिसूचना पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही एक नई विंडो आपके सामने खुल जाएगी, जहां आपको सहायक अभियंता (सिविल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल) प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि से संबंधित पीडीएफ मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इंजीनियरिंग की है तो करें आवेदन

विज्ञापन


जरूरी तिथियों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें