फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती, 41,000 रुपये प्रतिमाह कमाने का मौका

Thu, 04 Aug 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिम‌िटेड ने कुल 40 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें प्रोसेस टेक्नीशियन ग्रेड '7' के पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


निर्धारित पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर ‌किसी भी मान्यताप्राप्त सरकारी पॉल‌िटे‌क्नीकल विश्वविद्यालय या संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों से केम‌‌िकल इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या उसके समकक्ष होना जरूरी है।

साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का अनुभव होना जरूरी है। इन पदों पर आयु सीमा के तौर पर न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान है। चयनित उम्मीदवारों को 13,800 रुपये से 41,000 रुपये प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त तक करें आवेदन की अंतिम तिथि

इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार दिये गये आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड कर उस भरें।

उम्मीदवार आवेदन पत्र की प्रतियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2016 निर्धारित की गई है। निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल आकलन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिम‌िटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.bharatpetroleum.com पर लॉग इन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें