शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, जो अभ्यर्थी पहले से उच्च न्यायालय, किसी अन्य न्यायालय/न्यायाधिकरण, महाधिवक्ता या सरकारी वकील के कार्यालय में स्टेनोग्राफर के पद पर कम से कम 5 साल काम कर चुके हैं, उन्हें यह शैक्षणिक योग्यता शर्त लागू नहीं होगी।
कानून में डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, शॉर्टहैण्ड टाइपिंग में न्यूनतम गति 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए और अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम गति 40 शब्द प्रति मिनट आवश्यक है।