फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank of Baroda Jobs 2025: डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर समेत 330 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन

Thu, 31 Jul 2025 09:35 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BOB Vacancy 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर सहित कुल 330 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bank of Baroda Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने वर्ष 2025 में विभिन्न विभागों में कुल 330 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 में शामिल प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री होना आवश्यक है। कुछ प्रमुख योग्यताओं में कंप्यूटर साइंस, आईटी, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि विषयों में BE/B.Tech डिग्री शामिल है। इसके अलावा, MCA, PGDCA या ME/M.Tech/M.Sc (CS/IT/Electronics/Security) जैसी तकनीकी डिग्रियां भी मान्य होंगी। साथ ही, कुछ पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। इसलिए, आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता जरूर जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

एप्लिकेशन फीस

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 + टैक्स + पेमेंट गेटवे शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹175 + टैक्स + पेमेंट गेटवे शुल्क निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन?

  • बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Careers टैब पर क्लिक करें।
  • Current Openings में जाकर संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • “Click here for New Registration” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए संभालकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें