BOB Apprentice Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब निर्धारित नई अंतिम तिथि यानी, 15 जून तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा किया हो।
- अनुभव की शर्तें: NATS के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण (Training) या कार्य अनुभव (Work Experience) प्राप्त कर लिया है, वे इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना विज्ञापन में निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु में छूट से संबंधित विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 15,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि अप्रेंटिसशिप के दौरान वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के अलावा किसी प्रकार का महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) या अन्य अतिरिक्त सुविधाएं नहीं दी जाएंगी।