कोरोना महामारी ने देश के सभी तबकों को प्रभावित किया, चाहे वो कारपोरेट जगत हो या फिर आम आदमी की दिनचर्या से लेकर उसके डेली के कामकाज। इन सबके बीच एजुकेशन सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जहां एक ओर लंबे समय से सभी स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थाएं बंद पड़ी हुई है वही दूसरी तरफ बोर्ड एग्जाम में शामिल होने देश के लाखों छात्रों को इसके प्रभाव से बुरे परिणाम झेलने पड़े हैं। महामारी के कारण देश के करीब-करीब सभी राज्य सरकार ने अपने-अपने राज्यों में होने वाले बोर्ड एग्जाम को रद्द कर स्टूडेंट्स को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट कर पास करने का फैसला लिया है।
अब तक किन राज्यों में रद्द हो चुके हैं एग्जाम
आपको बता दें कि अब तक तमाम मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लगभग दस से ज्यादा राज्यों ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर सभी छात्रों को उनके पिछले एग्जाम के अंकों के आधार पर प्रमोट करने का ऐलान कर दिया है जिसमें यूपी, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, जैसे राज्य शामिल हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली बैठक में केंद्र सरकार के आदेश पर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी स्टूडेंट्स को प्रमोट कर पास करने का फैसला ले लिया है।
12वीं पास छात्र किस एग्जाम की कर सकते हैं तैयारी
यदि आप इस वर्ष 12वीं के एग्जाम देने वाले थे और बारहवीं की परीक्षा में आपको भी प्रमोट कर दिया गया है तो ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य का चुनाव करते हुए अपने भविष्य के करियर विकल्प की तैयारियां अभी से करनी शुरू कर दें जिसके लिए वे
www.safalta.com की मदद ले सकते हैं जहां इस महामारी के समय भी स्टूडेंट्स को उनकी आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की लगातार तैयारियां कराई जा रही हैं। इसके लिए छात्रों को प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड करना होगा।इस ऐप में 12वीं के बाद डिफेंस और रेलवे जैसे कई विभागों में नौकरी में होने वाले सभी एग्जाम की पक्की तैयारी कराई जा रही है। इसके अलावा उनके पास पॉलिटेक्निक, NEET, IIT-JEE, Air Force Group ‘X’ & ‘Y’, SSC-MTS और SSC- CHSL जैसे ढेरों विकल्प भी हैं तो देर किस बात की अभी इस लिंक
http://bit.ly/SAFALTA-APP पर क्लिक करें और Safalta App download करें।