BIS Result 2024: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित परिणामों को देखने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (bis.gov.in) पर जा सकते हैं।
इन पदों के लिए हुई थी परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा 19 नवंबर और 21 नवंबर 2024 को तीन शिफ्ट में और 21 नवंबर को एक शिफ्ट में हुई थी। 19 नवंबर को पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 से 6:30 बजे तक थी। 21 नवंबर को परीक्षा केवल तीसरी शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जो शाम 4:30 से 6:30 बजे तक थी।
19 नवंबर को आयोजित परीक्षा सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, निजी सहायक, तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन), तकनीशियन सहायक (लैब), आशुलिपिक और सहायक (सीएडी) के लिए थी। 21 नवंबर को परीक्षा वरिष्ठ सचिवालय सहायक, सहायक निदेशक (वित्त, एमएंडसीए और हिंदी) और वरिष्ठ तकनीशियन के लिए थी।
345 पदों पर हुई थी भर्ती परीक्षा
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के लिए चलाए गए इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न पदों के रिक्त पड़े 345 पदों को भरना था।
- वरिष्ठ सचिवालय सहायक- 128
- जूनियर सचिवालय सहायक- 78
- आशुलिपिक- 19
- सहायक अनुभाग अधिकारी- 43
- तकनीकी सहायक (प्रयोगशाला)- 27
- वरिष्ठ तकनीशियन- 18
- तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन)- 1
- सहायक निदेशक (प्रशासन एवं वित्त)- 1
- सहायक निदेशक (विपणन एवं उपभोक्ता मामले)- 1
- सहायक निदेशक (हिंदी)- 1
- निजी सहायक- 27
- सहायक (कम्प्यूटर एडेड डिजाइन)- 1