फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIS Admit Card 2024: बीआईएस ग्रुप ए-बी और सी पदों के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 07 Nov 2024 03:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BIS Admit Card 2024: भारतीय मानक ब्यूरो ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BIS Admit Card 2024: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए  कर दिए हैं, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधकारिक वेबसाइट (bis.gov.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से 21 नवंबर तक देश भर में 49 स्थानों पर परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रुप ए, बी और सी के कुल 345 पदों को भरना है, जिसमें सहायक निदेशक, निजी सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), सहायक, आशुलिपिक, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, तकनीकी सहायक (प्रयोगशाला), तकनीशियन और वरिष्ठ तकनीशियन सहित विभिन्न पद शामिल है।

परीक्षा पैटर्न
ऑनलाइन परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को छोड़कर प्रश्न पत्र द्विभाषी होगा। एक प्रश्न के पांच उत्तरों में से केवल एक ही सही होगा। चिह्नित किए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्म अंकन किया जाएगा।

परीक्षा तिथियां
परीक्षा 19 और 21 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। 19 नवंबर को शिफ्ट 1 में सहायक अनुभाग अधिकारी के लिए सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, शिफ्ट 2 में जूनियर सचिवालय सहायक और निजी सहायक के लिए दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक और शिफ्ट 3 में तकनीकी सहायक, आशुलिपिक और सहायक के लिए शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 21 नवंबर को शिफ्ट 3 में वरिष्ठ सचिवालय सहायक, सहायक निदेशक और वरिष्ठ तकनीशियन के लिए शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसै करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट (bis.gov.in) पर जाएं
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध "नया क्या है" अनुभाग के अंतर्गत "विभिन्न ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना विज्ञापन संख्या 01/2024/ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर, BIS 2024 कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें और आपका बीआईएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें