जानें कैटेगरी वाइज लिमिट
संविदा आधारित इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु की गणना आवेदन प्रकाशन की तिथि यानी 26 जून 2025 से की जाएगी। अभ्यर्थी जिस श्रेणी में आते हैं, उसके अनुसार उनकी अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है।
अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, जबकि अनारक्षित महिलाओं के लिए यह सीमा 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष और महिलाएं भी 40 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के सभी अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
जानिए पदानुसार शिक्षा और अनुभव की शर्तें
केंद्र प्रशासक (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास कानून, समाज कार्य, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान या समाज विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ महिलाओं के मुद्दों से जुड़ी किसी सरकारी या गैर सरकारी परियोजना में कम से कम 5 वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
केस वर्कर (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
अभ्यर्थी के पास उपरोक्त किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, महिलाओं से संबंधित योजनाओं या परियोजनाओं में न्यूनतम 3 वर्षों का कार्य अनुभव आवश्यक है।
पारा लीगल पर्सनेल/ लॉयर
इस पद हेतु कानून में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही, महिला संबंधित कानूनों की जानकारी होनी चाहिए और जिला स्तर पर संबंधित कार्य में न्यूनतम 3 वर्ष या कोर्ट में 2 वर्षों की पैरवी का अनुभव जरूरी है।
पारा मेडिकल पर्सनेल (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
अभ्यर्थी के पास पैरामेडिक्स में प्रोफेशनल डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। जिला स्तर पर स्वास्थ्य संबंधित परियोजना में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है।
मनो-सामाजिक परामर्शी (केवल महिलाओं के लिए आरक्षित)
इस पद के लिए मनोविज्ञान या न्यूरो साइंस में स्नातक डिग्री आवश्यक है। महिला स्वास्थ्य विषयक सरकारी/गैर सरकारी परियोजनाओं में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव अपेक्षित है।
कार्यालय सहायक (कंप्यूटर ज्ञान युक्त)
इस पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर/आईटी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही डाटा प्रबंधन, दस्तावेजीकरण व वेब-बेस्ड रिपोर्टिंग में 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।