फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधान सभा DEO का प्रवेश पत्र आज होगा जारी, इस तारीख तक डाउनलोड करने का मिलेगा मौका

Fri, 08 Aug 2025 09:55 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Vidhan Sabha DEO Admit Card: बिहार विधान सभा सचिवालय आज डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार इसे नीचे दी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Vidhan Sabha DEO Admit Card OUT: बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड आज, 08 अगस्त 2025 को जारी किए जाएंगे। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों के पास 08 से 16 अगस्त 2025 तक डाउनलोड करने का समय होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए यह अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड और सुरक्षित रखना जरूरी है।

19 अगस्त को होगी DEO प्रारंभिक परीक्षा

बिहार विधान सभा सचिवालय की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) की प्रारंभिक परीक्षा 19 अगस्त, 2025 को राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है, जबकि 10:30 बजे के बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सख्त सलाह दी जाती है, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न और अंकन प्रणाली

DEO प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें दो घंटे में हल करना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, मानसिक क्षमता और तार्किक विचार क्षमता की जांच की जाएगी।

समय प्रबंधन होगा अहम

चूंकि परीक्षा में नकारात्मक अंकन लागू है, इसलिए अभ्यर्थियों को सवाल हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। समय प्रबंधन भी परीक्षा में सफलता की कुंजी होगा, क्योंकि केवल 120 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे। इस कारण उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के जरिए अभ्यास करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें