Bihar STET 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
पेपर-1 के लिए योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ बीएड होना चाहिए। दिए गए विवरण के अनुसार निम्न में से निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:
- संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और बीएड
- संबंधित विषय में कम से कम 45% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड
- मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में चार वर्षीय बीएड/बीएससी एड
पेपर-2 के लिए योग्यता
- संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और बीएड
- संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीएड/बीएससी एड
- कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और तीन वर्षीय एकीकृत बीएड-एमएड
आयु सीमा
- बिहार एसटीईटी 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
- अनारक्षित वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
Bihar STET 2026: आवेदन शुल्क
एसटीईटी 2026 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर की फीस 960 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,440 रुपये है।
वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 760 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1,140 रुपये का भुगतान करना होगा।
| वर्ग |
एक पेपर |
दोनों पेपर |
| सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी |
₹960 |
₹1,440 |
| एससी/एसटी/दिव्यांग |
₹760 |
₹1,140 |
बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है?
एसटीईटी परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम अंक भी निर्धारित हैं:
| वर्ग |
न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत |
| सामान्य |
50% |
| बीसी |
45.5% |
| ईबीसी |
42.5% |
| एससी/एसटी/दिव्यांग |
40% |
आवेदन के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार
फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। इनमें शामिल हैं:
- कक्षा 10वीं का प्रमाणपत्र और अंकपत्र
- कक्षा 12वीं का प्रमाणपत्र और अंकपत्र
- स्नातक का प्रमाणपत्र और अंकपत्र
- स्नातकोत्तर का प्रमाणपत्र और अंकपत्र, जहां लागू हो
- बीएड प्रमाणपत्र और अंकपत्र
- अन्य शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
- निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
- अपडेटेड नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
- पूर्व सैनिक प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
- हाल की फोटो
- स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जहां प्रमाणपत्र की वैधता जरूरी है, वहां वह संबंधित प्राधिकारी द्वारा जारी और वैध हो।