आयु सीमा
बिहार एसएचएस लैब टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा वर्गवार अलग-अलग निर्धारित है।
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस (पुरुष): 37 वर्ष
- ओबीसी/ईबीसी (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस (महिला): 40 वर्ष
- एससी/एसटी (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया गया है। सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बिहार राज्य के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 125 रुपये रखा गया है। इसी तरह, बिहार की महिला उम्मीदवारों और 40% या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी केवल 125 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, अन्य राज्यों के सभी वर्गों के महिला और पुरुष उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।