फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar SHS Recruitment 2025: आयुष डॉक्टर के 2619 पदों पर नौकरी पाने का आखिरी मौका, आज बंद हो रही पंजीकरण विंडो

Sun, 15 Jun 2025 11:14 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar SHS Ayush Doctor Recruitment: स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ओर से आयुष डॉक्टरों के 2619 पदों पर भर्ती की जा रही है। पंजीकरण प्रक्रिया आज बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Ayush Doctor Recruitment 2025: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के पास बिहार में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS), बिहार की ओर से आयुष डॉक्टरों के 2,619 पदों पर भर्ती की जारी है। पंजीकरण प्रक्रिया अभी चालू है, लेकिन बहुत जल्द बंद होने वाली है।

विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तारीख आज, यानी 15 जून 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आज शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Bihar SHS Vacancy Details: 2619 पदों पर होगा चयन

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 2619 पदों को भरा जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक): 1411 पद
  • आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): 706 पद
  • आयुष चिकित्सक (यूनानी): 502 पद
स्वास्थ्य विभाग के रोस्टर और संगठनात्मक आवश्यकताओं की स्वीकृति के अधीन पदों की संख्या बढ़ और घट सकती है।

Bihar SHS Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

  • आयुष डॉक्टर (आयुर्वेदिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएएमएस डिग्री (आयुर्वेदिक चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।
  • आयुष चिकित्सक (होम्योपैथिक): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएचएमएस डिग्री (होम्योपैथी चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक), जो केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।
  • आयुष डॉक्टर (यूनानी): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीयूएमएस डिग्री (यूनानी चिकित्सा और सर्जरी में स्नातक), जो भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद, नई दिल्ली की अनुसूची में शामिल हो।

आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता व उम्र सीमा से अधिक संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।

Bihar SHS Selection Process and Salary: चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा शामिल होगी, जो 100 अंकों की होगी। सीबीटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। आवेदकों का चयन संविदा के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट को प्रति माह 32000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। 
विज्ञापन

How to Apply for Bihar Ayush Doctor Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in. पर जाएं।
  • होम पर दिए गए "Advertisement" टैब पर क्लिक करें।
  • आयुष डॉक्टर भर्ती 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • अब नियमानुसार आवेदन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें