इतना लगेगा आवेदन शुल्क
बिहार सीएचओ लिए अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क है, जबकि महिला उम्मीदवारों और बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
बिहार सीएचओ का मासिक पारिश्रमिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 40,000 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। कुल पारिश्रमिक में से 32,000 रुपये निश्चित मासिक वेतन और 8,000 रुपये प्रदर्शन आधारित भुगतान होगा।
आवेदन करने के लिए कौन पात्र नहीं हैं?
- ऐसे आवेदक जो पहले राज्य स्वास्थ्य सोसायटी, बिहार के अंतर्गत सीएचओ के रूप में तैनात और काम कर चुके हैं, वे इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
- इसके अलावा, जो लोग वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बिहार में सीएचओ के रूप में काम कर रहे हैं, वे भी आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र नहीं हैं।
- यदि यह पाया जाता है कि कोई व्यक्ति पहले ही सीएचओ के पद पर नियुक्त हो चुका है और उसने इस्तीफा दे दिया है, छोड़ दिया है। सेवामुक्त कर दिया गया है, सेवा से हटा दिया गया है या वर्तमान में सीएचओ के पद पर कार्यरत है, तो उसकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।