बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/BPSSSC ने राज्य में पुलिस सब इंस्पेक्टर और सर्जेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की मार्कशीट को जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन मोड में आयोग की पोर्टल पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी मार्कशीट को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...