इस दिन हुई परीक्षा
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को राज्य भर के 38 जिलों में आयोजित की गई थी।
सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के परीक्षा में दौड़, गोला फेक और अंत में ऊंची कूद के लिए उपस्थित होना होगा। बिहार पुलिस शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा अधिकतम 100 अंकों की हैं। जिसमें दौड़ प्रतियोगिता 50, गोला फेक इवेंट 25, ऊंची कूद स्पर्धा 25 अंकों की है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए दौड़
बिहार पुलिस शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा में दौड़ 50 अंको की है। पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। इसमें 5 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने वाले उम्मीदवारों को 50 अंक मिलेंगे और 5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकेंड तक 40 अंक, 5 मिनट 20 सेकेंड से अधिक और 5 मिनट 40 सेकेंड तक के लिए 30 अंक, 5 मिनट 40 सेकेंड से अधिक और 6 मिनट तक वाले उम्मीदवारों को 20 अंक मिलेंगे और इससे अधिक समय लेने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
महिला उम्मीदवारों के लिए दौड़
महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। जिसमें दौड़ 50 अंको की है। महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने पर 50 अंक मिलेंगे और 4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकंड तक 40 , 4 मिनट 21 सेकंड से 4 मिनट 40 सेकंड के बीच के लिए 30, 4 मिनट 41 सेकंड से 5 मिनट के बीच तक के लिए 20, और 5 मिनट से अधिक तक वाले उम्मीदवारों को 20 अंक मिलेंगे और इससे अधिक समय लेने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
लंबाई
इस भर्ती के लिए अनारक्षित और बीसी के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेमी होनी चाहिए। वहीं एससी/एसटी और ईबीसी पुरुष उम्मीदवारों लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए।
छाती का माप (केवल पुरुषों के लिए)
ईबीसी/यूआर और बीसी पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए, जबकि एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना आवश्यक है। महिलाओं को इससे छूट दी गई है।