फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पुलिस में फायरमैन के 2380 पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें अपना चयन सुनिश्चित

सार

केंद्रीय चयन परिषद (कांस्टेबल) (CSBC) बिहार द्वारा अग्निशमन विभाग में फायरमैन की भर्ती की जा रही है। यह भर्ती फायरमैन के 2380 पदों के लिए हो रही है। बता दें कि इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभ्यर्थी 24 फरवरी से 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पदों का विवरण
बता दें कि Bihar Police Fireman के लिए हो रही भर्ती में महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित कुल पदों की संख्या 2380 है। जिसमें से महिला अभ्यर्थियों के लिए 893 पद व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए1487 पदों के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए राज्य के आरक्षण नियमानुसार पद आरक्षित किए गए हैं।

Bihar Police Fireman की चयन प्रक्रिया
Bihar Police Fireman की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा व फीजिकल टेस्ट के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। जिसमें से लिखित परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी। जबकि अंतिम मेरिट फीजिकल टेस्ट के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इसकी लिखित परीक्षा का स्तर बिहार बोर्ड के 10वीं के समान होगा। यह एक मल्टीपल च्वाइस पेपर होगा जो कि पेन पेपर मोड में आयोजित होगा।
विज्ञापन


Bihar Police Fireman की चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में फीजिकल टेस्ट होगा। लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। फीजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को दौड़, गोला फेंक व ऊंची कूद की प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिसमें दौड़ के लिए 50 अंक व गोला फेंक और ऊंची कूद के लिए 25-25 अंक निर्धारित हैं। फीजिकल टेस्ट के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह मेरिट लिस्ट केवल फीजिकल टेस्ट के आधार पर ही बनाई जाएगी। फीजिकल टेस्ट में समान अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उनकी जन्मतिथि के अनुसार वरीयता प्रदान की जाएगी।

Bihar Police Fireman में चयन के लिए लिखित परीक्षा है पहली सीढ़ी
हालांकि मेरिट का निर्धारण फीजिकल टेस्ट के ही आधार पर होगा, इस वजह से लिखित परीक्षा का महत्व कम नहीं हो जाता। बता दें कि फीजिकल टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा क्वालीफाई करनी होगी। इसीलिए आपको बेहतर तरीके से लिखित परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन


इसी बात को ध्यान में रखते हुए Safalta.com लेकर आया है Bihar Police Fireman के लिए मॉक टेस्ट। जो कि वास्तविक परीक्षा के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट्स द्वारा डिजाइन किए गए हैं। ये टेस्ट आपकी तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। अधिक से अधिक मॉक टेस्ट आपको परीक्षा के लिए तैयार करते हैं साथ ही आपकी तैयारी में रह गई कमियों के बारे में भी बताते हैं। इससे आपका परीक्षा देते समय दबाव काफी कम हो जाता है। अगर आप भी इस मॉक टेस्ट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आज ही भरें ये फॉर्म- https://www.safalta.com/demo-registration

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए डाउनलोड करें Safalta.com ऐप- http://bit.ly/safaltaapp

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें