बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने स्टेनो एएसआई और एक्साइज एसआई परीक्षा के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग अंक और कट ऑफ अंक जारी किए हैं। सभी उम्मीदवार BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। या नीचे दिए लिंक की मदद भी ले सकते हैं।
बता दें कि बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने उम्मीदवार परीक्षा के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। बता दें कि कट ऑफ 05 दिसंबर 2019 तक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा 9 जून, 2019 को आयोजित हुई थी। प्रारंभिक लिखित परीक्षा में 2600 उम्मीदवार ही सफल हो पाए। जबकि लिखित परीक्षा में 54,000 से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
बता दें कि BPSSC एक्साइज सब इंस्पेक्टर PET 2019 में कुल 772 उम्मीदवार योग्य थे, जिनमें से 482 उम्मीदवार पुरुष और 290 महिला उम्मीदवार थीं। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने 174 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की थी, जबकि आबकारी एसआई पद की भर्ती में 126 रिक्तियां थीं।
आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष व अधिकतम 37 वर्ष
आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 700 रुपये और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / महिला वर्ग के लिए 400 रुपये
चयन का आधार: लिखित व शारीरिक परीक्षण के आधार पर
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग
वेबसाइट: www.bpssc.bih.nic.in
कुल पद: 126
पद का विवरण: अवर निरीक्षक उत्पाद
शैक्षणिक योग्यता: मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण व अन्य निर्धारित योग्यताएं।
बिहार पुलिस एक्साइज सब इंस्पेक्टर मार्क्स 2019- ऐसे डाउनलोड करें अपना परिणाम-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद स्टेनो एएसआई और एक्साइज सब-इंस्पेक्टर से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आप वेबसाइट पर उपलब्ध मार्क्स / कट ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE Updates: पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, आज इन जगहों पर करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए पुलिस की नौकरी, मात्र 50 रुपये देकर करें आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।