इतने पदों पर होगी भर्ती
बिहार केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 76 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए उनका चयन दो फेज में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।
इस तारीख तक कर लें आवेदन
निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। कांस्टेबल चयन बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 13 सिंतबर, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे। आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना बिल्कुल न भूलें।