फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police Constable: 23 जुलाई की परीक्षा के लिए बिहार कांस्टेबल का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 16 Jul 2025 11:54 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Police Constable Admit Card Out: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 जुलाई के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Police Constable Admit Card: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने आज बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन शुरू कर दिया है। यह परीक्षा राज्य भर में कई केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। बोर्ड ने 23 जुलाई को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस तिथि को है, वे आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, शेष प्रतियोगी परीक्षाएं 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएंगी। इन तिथियों को लेकर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी पहले से दी जा चुकी है। 

एडमिट कार्ड में इन विवरणों को जरूर करें चेक

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी जैसे - परीक्षा केंद्र का नाम, पूरा पता, परीक्षा की तारीख और समय, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, अभिभावक का नाम, और अन्य निर्देश। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र अवश्य साथ रखें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

विज्ञापन

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे शामिल

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के प्रश्न पत्र में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो छह विभिन्न खंडों में विभाजित रहेंगे। इन खंडों में अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स के अलावा दो अन्य वैकल्पिक विषय शामिल होंगे, जिन्हें उम्मीदवारों को चयनित करना होगा। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों की बौद्धिक क्षमता, भाषा ज्ञान और समसामयिक घटनाओं की समझ को परखना है। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जो उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, वे निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'महत्वपूर्ण लिंक' सेक्शन में 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण आईडी, मोबाइल नंबर, और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर इसे परीक्षा के दिन अपने पास रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें