फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Nyaya Mitra: बिहार ग्राम कचहरी न्याय मित्र की भर्ती, जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी; यहां से चेक करें रिजल्ट

Tue, 18 Mar 2025 01:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Nyaya Mitra Merit List Out: बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा बिहार न्याय मित्र भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। यह मैरिट लिस्ट राज्य में सभी जिलों के लिए अलग-अलग जारी की गई है।
विज्ञापन
Bihar Nyaya Mitra Merit List - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Nyaya Mitra Merit List: बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने बिहार न्याय मित्र भर्ती  के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (gp.bihar.gov.in) पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस सूची में पूरे राज्य के जिलों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 
 

महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 तय की गई थी। उम्मीदवारों को इसी तारीख तक फॉर्म भरने और जमा करने का अवसर दिया गया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत मेरिट सूची 18 मार्च 2025 को जारी की गई है, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंएचपीपीएससी न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 30 मार्च से, यहां से चेक करें प्रीलिम्स का रिजल्ट

राज्यभर में 2436 पदों पर होगी नियुक्ति

बिहार सरकार ग्राम कचहरी न्याय मित्र के 2436 रिक्त पदों को भरने जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य की ग्राम पंचायतों में न्याय व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार की गई?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनके ग्रेजुएशन (लॉ) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया गया है। अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (gp.bihar.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर "ग्राम कचहरी न्याय मित्र भर्ती 2025 मेरिट लिस्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने जिले का चयन करें और मेरिट लिस्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • अपनी रोल नंबर या नाम से लिस्ट में अपना विवरण देखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें