फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार होम गार्ड भर्ती: कंपनी कमांडर बनने का मौका, ग्रेजुएट्स कर सकते हैं आवेदन; कितने साल का अनुभव अनिवार्य?

Thu, 10 Sep 2026 12:49 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती का मौका है। बीपीएसएससी ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार होम गार्ड में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती केवल सेवारत होम गार्ड के लिए है। योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर से 10 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के होम गार्ड सेक्शन से किया जा सकेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का बिहार होम गार्ड वाहिनी में नामांकित और प्रशिक्षित होना जरूरी है। उम्मीदवार ने होम गार्ड संगठन में कम से कम 5 साल की सेवा पूरी की हो। आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की कम से कम 10 साल की सेवा बाकी होनी चाहिए। उम्मीदवार ने 1 अगस्त 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा पास की हो।

विज्ञापन

क्या है आयु सीमा की शर्तें?

आयु की गणना मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर 1 अगस्त 2026 तक की जाएगी। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

कंपनी कमांडर का पद लागू वेतन मैट्रिक्स के वेतन स्तर-6 के अंतर्गत आता है। वहीं, भर्ती के लिए सभी वर्गों के पुरुष, महिला और तृतीय लिंग उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण पत्र।
  • स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता का प्रमाण पत्र।
  • बिहार होम गार्ड वाहिनी मुख्यालय से जारी कम से कम 5 साल की सेवा का प्रमाण पत्र।
  • लागू होने पर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र।
  • लागू होने पर स्थायी निवास (अधिवास) प्रमाण पत्र।
  • लागू होने पर नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र।
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित वर्ष 2026 के नियमों के अनुसार जारी आय और संपत्ति प्रमाण पत्र।
  • हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।

शारीरिक मानक

पैरामीटर न्यूनतम मानक
ऊंचाई - सामान्य/बीसी पुरुष 165 सेमी
ऊंचाई - ईबीसी/एससी/एसटी पुरुष 160 सेमी
ऊंचाई - महिलाएं (सभी श्रेणियां) 155 सेमी
छाती - सामान्य/बीसी/ईबीसी पुरुष 81 सेमी बिना फुलाए/86 सेमी फुलाने पर
छाती - एससी/एसटी पुरुष 79 सेमी बिना फुलाए/84 सेमी फुलाने पर
वजन - महिलाएं (सभी श्रेणियां) कम से कम 48 किलोग्राम
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Home Guard सेक्शन पर क्लिक करें।
  • कंपनी कमांडर भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें