Bihar Lab Technician Govt Job 2025: बिहार सरकार ने लैब टेक्नीशियन के 1068 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इसलिए, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म जमा करें। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो 15 सितंबर, 2025 शाम 6 बजे तक चलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
सीनियर लैब टेक्नीशियन: उम्मीदवार के पास एमएससी (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री आदि) या बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंस आदि) होना चाहिए, साथ में डीएमएलटी भी अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास टीबी लैब टेस्ट से संबंधित जीनोटाइपिक या फेनोटाइपिक परीक्षण में 2 से 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है।
लैब टेक्नीशियन: उम्मीदवार ने 10+2 (भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान) के विषयों के साथ उत्तीर्ण किया हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएमएलटी या डीएमएलटी डिप्लोमा किया हो।
आयु सीमा: बिहार एसएचएस लैब टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2025 को मानक तिथि मानकर निर्धारित की जाएगी। इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित की गई है।