Bihar DElEd Answer Key 2024 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( BSEB) ने बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- dledthirds.biharboardonline.com. के माध्यम से उत्तर कुंजी डीउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
बीएसईबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार प्रति आपत्ति 50 रुपये का भुगतान करके अंतिम तिथि 23 मई, 2024 रात 11:59 बजे से पहले चुनौती दे सकते हैं।