फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CSBC: सीएसबीसी बिहार पुलिस अग्निशमन सेवा फायरमैन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Sat, 10 Dec 2022 07:57 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar CSBC Firemen 2021: बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस/बिहार अग्निशमन सेवा (विज्ञापन संख्या 01/2021) में फायरमैन के पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
Bihar Fireman Recruitment 2021 Result - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar CSBC Firemen 2021: बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस/बिहार अग्निशमन सेवा (विज्ञापन संख्या 01/2021) में फायरमैन के पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

विज्ञापन

उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। होम गार्ड के पद के लिए कुल 116 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है और सभी संवर्गों की रिक्तियों के लिए कुल 2,264 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों में 880 महिलाएं और 1500 पुरुष शामिल हैं।
बिहार केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (सीएसबीसी) की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आठ नवंबर से 18 नवंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। कुल 9412 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। भर्ती अभियान कुल 2,380 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा था, जिनमें से 893 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं और 1,487 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।

Bihar CSBC Firemen 2021: अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद बिहार अग्निशमन सेवा टैब पर जाएं। 
  3. यहां परिणाम : बिहार पुलिस / बिहार अग्निशमन सेवा में फायरमैन के पद के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. आप रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें