फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC BHO: बिहार में ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के लिए इंटरव्यू लिस्ट जारी; 21 जनवरी से शुरू होंगे साक्षात्कार

Tue, 07 Jan 2025 07:23 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Block Horticulture Officer: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) के पदों के लिए इंटरव्यू लिस्ट जारी कर दी है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 21 जनवरी 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन
Bihar Block Horticulture Officer - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Block Horticulture Officer: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (Bihar Block Horticulture Officer) के पदों के लिए इंटरव्यू लिस्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, वे अब साक्षात्कार के लिए तैयार हो सकते हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया 21 जनवरी 2025 से शुरू होगी और इसे चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा।

साक्षात्कार का शेड्यूल

जिन उम्मीदवारों का नाम इंटरव्यू लिस्ट में है, उन्हें निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार 21 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक चलेगा। इस भर्ती का उद्देश ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के कुल 318 पदों पर नियुक्तियां करना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इंटरव्यू से एक हफ्ते पहले आएगा प्रवेश पत्र

आधिकारिक सूचना में लिखा है कि सभी उम्मीदवारों के साक्षात्कार पत्र साक्षात्कार के प्रारम्भ होने की तिथि से एक सप्ताह पूर्व से आयोग के वेबसाईट www.bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे, जिसे उम्मीदवार अपना अनुक्रमांक (Roll No.) डालकर डाउनलोड कर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जायेंगे।

यहां क्लिक करके देखें आधिकारिक नोटिस: BPSC Block Horticulture Officer Interview list

आयोग ने चयनित उम्मीदवार को सलाह दी है कि वह साक्षात्कार कार्यक्रमानुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को साक्षात्कार हेतु निर्धारित समय से 1 घण्टा 30 मिनट पूर्व उपस्थित हो जाए।

1 मार्च से शुरू हुई थी पंजीकरण प्रक्रिया

बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च से शुरू हुई थी। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च तय थी। जिसको बाद में 24 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बागवानी विज्ञान (बीएससी हॉर्टी)/कृषि विज्ञान (बीएससी एग्री) में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी थी। 

बिहार बागवानी परीक्षा 12 और 13 अगस्त को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम 18 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें