Bihar Board D.El.Ed JEE Admit Card : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12 मार्च को प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा (D.El.Ed) 2020 संयुक्त प्रवेश परीक्षा कि तिथियों से संबंधित जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की है।
बता दें कि बिहार के सभी निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए बिहार D.El.d संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 मार्च, 2020 को कराया जाएगा। बिहार D.El.Ed JEE 2020 परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित कि जाएंगी।
बिहार D.El.Ed जेईई 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 13 मार्च, 2020 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.biharboardvividh.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB ने D.El.Ed JEE 2020 परीक्षा के लिए 5 दिसंबर, 2019 से 29 दिसंबर, 2019 तक आवेदन प्रक्रिया चलाई थी।
परीक्षा पैटर्न :
ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर में 150 प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी शामिल किए गए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (2.30 घंटा) की होगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढे़ें : NEET PG 2020: आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, यहां से लें जरूरी तिथियों की जानकारी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।