फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCECE JR Vacancy: बिहार में निकलीं जूनियर रेजिडेंट की 1445 नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन; वेतन 65000 तक

Sun, 18 Jan 2026 05:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar BCECE Junior Resident Recruitment 2026: बिहार में जूनियर रेजिडेंट पदों पर 1445 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 65,000 तक का मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BCECE JR Vacancy 2026: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग (BCECE) ने जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में एक वर्षीय कार्यकाल के लिए कुल 1445 पदों पर भर्ती होगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त MBBS डिग्री होना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS पूरा किया हो।

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 तक की जाएगी। अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार है: अनारक्षित पुरुष 37 वर्ष, अनारक्षित महिला 40 वर्ष, BC/EBC (पुरुष और महिला) 40 वर्ष, और अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष और महिला) 42 वर्ष।

चयन प्रक्रिया

बीसीईसीई जूनियर रेजिडेंट भर्ती में चयन मुख्य रूप से पढ़ाई की योग्यता और दस्तावेज जांच के आधार पर होता है। सबसे पहले, योग्य उम्मीदवारों की सूची बनाई जाएगी और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

सूची में नाम आने के बाद, उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज लेकर परामर्श और सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सही पाए जाने पर, उम्मीदवार को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी और वह तय किए गए कार्यकाल के लिए पद पर काम करेंगे।

इतना मिलेगा वेतन

चयनित जूनियर रेजिडेंट्स को उनके एक वर्ष के कार्यकाल के लिए निश्चित मासिक मानदेय मिलेगा। जूनियर रेजिडेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को मासिक 65,000 रुपये वेतन के रूप में दिया जाएगा।

महत्पूर्ण तिथियां

विवरण तिथि और समय
ऑनलाइन पंजीकरण बंद होने की तिथि 6.2.2026 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि (नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट/UPI) 6.2.2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन की तिथि 7.2.2026 से 8.02.2026 (रात 11:59 बजे)
काउंसलिंग कार्यक्रम अपलोड करने की तिथि 11.02.2026
अंतिम मेरिट सूची अपलोड करने की तिथि बाद में सूचित किया जाएगा
विज्ञापन

BCECE Junior Resident 2026: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Junior Resident Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • नया उपयोगकर्ता होने पर रजिस्ट्रेशन करें और सही विवरण भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद, शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें