बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने नर्सिंग ऑफिसर और जूनियर क्लर्क 2019 कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों के ऑनलाइन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर उपलब्ध है।
आपको बता दें कि ये ऑनलाइन परीक्षा 22 सितंबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रो में आयोजित की जानी है। जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित होना है, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नर्सिंग ऑफिसर (पोस्ट कोड: 4479), नर्सिंग ऑफिसर (महिला) (पोस्ट कोड: 4503) और जूनियर क्लर्क (पोस्ट कोड: 4384) के पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड को आस डाउनलोड कर सकते हैं।
BHU परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in/rac पर जाएं।
चरण 2 : मुखपृष्ठ पर Non-Teaching Positions अनुभाग पर जाएं।
चरण 3 : दिए गए CLICK HERE पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : ऑनलाइन परीक्षा हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6 : हॉल टिकट डाउनलोड करें और परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए एक प्रिंटआउट लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
BHU नर्सिंग ऑफिसर और जूनियर क्लर्क एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : शिक्षकों के 37,335 पद खाली, आवेदन करने के लिए बचे हैं मात्र सात घंटे
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।