फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Vacancy 2025: बीएचयू में जूनियर क्लर्क के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म; जानें रिक्तियां

Sat, 26 Apr 2025 12:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU Recruitment 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब अधिक समय तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित सभी जानकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : https://bhu.ac.in/Site/Home/1_2_16_Main-Site
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU Job 2025: विश्वविद्यालय ने जूनियर क्लर्क (ग्रुप C) के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट (bhu.ac.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भेजने की प्रक्रिया भी तय तारीखों के भीतर पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटें आरक्षित हैं, जिनमें 80 अनारक्षित, 20 ईडब्ल्यूएस, 28 एससी, 13 एसटी, 50 ओबीसी और 8 दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण शामिल है।

पात्रता मानदंड

भर्ती के लिए पात्रता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सेकेंड क्लास ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर पर ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग और वर्ड प्रोसेसिंग में कम से कम छह महीने की ट्रेनिंग या एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य है। टाइपिंग टेस्ट भी जरूरी होगा जिसमें अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

आवेदन के लिए आयु सीमा 17 अप्रैल 2025 को आधार मानकर तय की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, ओबीसी के लिए 18 से 33 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को पे लेवल-2 के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा, जिसमें मासिक वेतन रुपये 19,900 से रुपये 63,200 तक निर्धारित है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को रुपये 500 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bhu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए संबंधित भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • ऑनलाइन आवेदन भरने और सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंटेड हार्ड कॉपी निकालें।

इस हार्ड कॉपी को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए पते पर 5 मई 2025 तक भेजें:
ऑफिस ऑफ दि रजिस्ट्रार,
रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेल,
होल्कर हाउस,
बीएचयू, वाराणसी- 221005 (उत्तर प्रदेश)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें