कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में टेलीकॉम पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रिकल या संबंधित विषय में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 60% अंक होना जरूरी है। वित्त पद के लिए उम्मीदवार के पास सीए (CA) या सीएमए (CMA) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भुगतान कर सकते हैं। सामान्य (OC), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,250 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप BSNL की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।
- अब “Senior Executive Trainee Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।