आवेदन के लिए क्या है पात्रता?
- स्टाफ नर्स: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से सीनियर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास की हो। जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा किया हो। पंजाब नर्सिंग पंजीकरण परिषद में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- मेडिकल लैब तकनीशियन: उम्मीदवार ने विज्ञान विषय (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) में सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके बाद 2 साल का मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा किया हो या विज्ञान विषय में मैट्रिक पास करने के बाद 1 साल का अनुभव और 3 साल का डिप्लोमा किया हो या B.Sc (MLT) की डिग्री हो। (B.Sc MLT वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है)
- ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट: उम्मीदवार ने विज्ञान विषय में सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा पास की हो। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर तकनीक में डिप्लोमा किया हो।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट पंजाब सरकार के समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार लागू होगी।