फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BFUHS Jobs: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली वैकेंसी, डिप्लोमा और B.Pharm धारकों के लिए मौका, अभी करें आवेदन

Fri, 12 Jun 2026 03:16 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BFUHS Recruitment 2026: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने पंजाब में फार्मासिस्ट के 454 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BFUHS Jobs 2026: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट ने बीएफयूएचएस फार्मासिस्ट के 454 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 348 नए पद और 106 लंबित पद भरे जाएंगे।

आवेदन की सभी शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 12वीं (विज्ञान) पास होना और फार्मेसी में डिप्लोमा, बी.फार्म या फार्म-डी डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि से पहले पंजाब फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए।

विज्ञापन


उम्मीदवार को मैट्रिक में पंजाबी विषय पास होना चाहिए या समकक्ष पंजाबी भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया में पंजाबी भाषा की अर्हता परीक्षा में कम से कम 50% अंक लाना अनिवार्य है। 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये प्रतिमाह का शुरुआती वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं पंजाब सरकार तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लागू नियमों के अनुसार प्रदान की जाएंगी।

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

BFUHS फार्मासिस्ट भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें 90 अंक की लिखित परीक्षा बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS), फरीदकोट द्वारा आयोजित की जाएगी, जबकि 10 अंक अनुभव के लिए दिए जाएंगे। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और अनुभव के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर जाएं।
  • पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो नया रजिस्ट्रेशन (User ID) बनाएं।
  • लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें