कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सीनियर सेकेंडरी पार्ट-2 परीक्षा (10+2) या उसका समकक्ष पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से GNM डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए। उन्हें चंडीगढ़ में पंजाब नर्स पंजीकरण परिषद (PNRC) में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है।
- उम्मीदवार को मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए (पंजाब सरकार के मानदंडों/बीएफयूएचएस अधिसूचना के अनुसार)।
- दूरस्थ शिक्षा (ऑनलाइन/डिस्टेंस) के माध्यम से प्राप्त नर्सिंग डिग्री या डिप्लोमा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार का चंडीगढ़ स्थित पंजाब नर्स पंजीकरण परिषद (PNRC) में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ी जाति (BC) के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
अनुसूचित जाति को छोड़कर सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 2,360 रुपये है, जिसमें 2,000 रुपये मूल शुल्क और 360 रुपये 18% GST शामिल हैं। अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपये है, जिसमें 1,000 रुपये मूल शुल्क और 180 रुपये 18% GST शामिल हैं। आवेदन शुल्क किसी भी हालत में वापस नहीं किया जाएगा।