BEL Probationary Engineer Vacancy: रिक्ति विवरण
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की प्रोबेशनरी इंजीनियर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू हुई है और 31 जनवरी, 2025 को समाप्त होगी। कुल 350 रिक्तियां भरी जाएंगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) ई-II ग्रेड: 200 पद
- प्रोबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल) ई-II ग्रेड: 150 पद
BEL Recruitment Eligibility: पात्रता मापदंड
प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए, यूआर/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/संचार/दूरसंचार/मैकेनिकल विषयों में एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित कॉलेजों से बीई/बी.टेक/बीएससी इंजीनियरिंग स्नातक में प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रोबेशनरी इंजीनियर के पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 01.01.2025 तक अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होगी। पात्रता मानदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
BEL Probationary Engineer Selection Process: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। जो उम्मीदवार योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं और जिनके ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, उन्हें कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 30% हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क कंपनी/बैंक द्वारा आवेदकों को वापस नहीं किया जाएगा। यूआर/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क प्राप्त न होने पर आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।