फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCRTC Recruitment 2025: भर्ती से पहले झटका! एनसीआरटीसी ने 72 पदों पर प्रक्रिया रद्द की, जानें क्या रही वजह

Sat, 24 May 2025 09:43 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NCRTC Recruitment 2025: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने 2025 में प्रस्तावित 72 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। अचानक आई इस सूचना से कई अभ्यर्थी हैरान और निराश हैं। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCRTC Jobs: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने वर्ष 2025 में घोषित की गई विभिन्न 72 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। निगम ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी करते हुए बताया कि प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन




इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी और कई अभ्यर्थियों ने आवेदन भी कर दिए थे।

आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया

एनसीआरटीसी ने अपनी वेबसाइट पर यह सूचना प्रकाशित करते हुए स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किया है, उनके पैसे लौटाने की प्रक्रिया अलग से सूचित की जाएगी।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और भविष्य की भर्तियों के लिए जारी होने वाले अपडेट्स को नियमित रूप से चेक करते रहें।

एनसीआरटीसी में जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 16 पद, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स के 16 पद, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 3 पद, जूनियर इंजीनियर सिविल का 1 पद, प्रोग्रामिंग एसोसिएट के 4 पद, असिस्टेंट एचआर के 3 पद, असिस्टेंट कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी का 1 पद, जूनियर मेंटेनर इलेक्ट्रिकल के 18 पद और जूनियर मेंटेनर मैकेनिकल के 10 पद भरे जाने थे।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2025 से शुरू हुई थी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2025 थी। साथ ही, परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख भी 24 अप्रैल 2025 तक थी। परीक्षा मई 2025 में आयोजित की गई थी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें