उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की आन्सर-की जारी कर दी गई है। भर्ती बोर्ड ने बताया है कि चार और पांच दिसंबर 2021 को दो पालियों में आयोजित की गई परीक्षाओं में अगर कोई गलत सवाल पूछा गया था या किसी सवाल के जवाब का विकल्प गलत था तो इसके लिए अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हाल ही में यूपीपीआरपीबी ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया था जिसके अनुसार अभ्यर्थी 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करना चाहिए। इसके अलावा अगर अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।
अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर-की देखने पर लगता है कि परीक्षा में पूछा गया कोई सवाल या उसका जवाब का विकल्प गलत था तो वो आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 4 और 5 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1329 पदों पर भर्ती की जाएगी। आंसर की से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने साफ कहा है कि रजिस्ट्री, डॉक, ई-मेल या किसी अन्य माध्यम से की गई आपत्ति पर किसी भी तरह का कोई विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए केवल भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए ऑफ़िशियल लिंक का उपयोग करना होगा।
अगर आप SSC GD, UPSI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। यहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आप सफलता ऐप के जरिए भी कोर्सेस का हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी बिल्कुल निशुल्क तैयारी कर सकते हैं।