आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
मेडिकल लैब टेक्नीशियन (MLT) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बी.एससी. डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही, हीमोडायलिसिस यूनिट में डिग्री के बाद कम से कम 1 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
परफ्यूजनिस्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी. डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या संगठन से परफ्यूजन टेक्नोलॉजी में प्रमाणन और प्रशिक्षण के बाद कम से कम 1 वर्ष का क्लिनिकल परफ्यूजन अनुभव जरूरी है।
देखें आधिकारिक नोटिस
आवेदन शुल्क और आवेदन भेजने का पता
इस भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 295 रुपये आवेदन प्रसंस्करण शुल्क देना होगा।
उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन भेजने का पता है:
बीईसीआईएल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा – 201307 (उत्तर प्रदेश)। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन भेजें ताकि किसी प्रकार की देरी न हो।