फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BARC Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 44900 रुपये तक शुरुआती सैलरी

Fri, 17 Jul 2026 08:44 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BARC Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने पैरामेडिकल श्रेणी के ग्रुप-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुरुआती वेतन 44,900 रुपये तक मिलेगा।
 
विज्ञापन
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, BARC - फोटो : FB (Department of Atomic Energy, India)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BARC Recruitment 2026: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने पैरामेडिकल श्रेणी के विभिन्न ग्रुप-बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती मुंबई स्थित BARC और कोलकाता के रेडिएशन मेडिसिन रिसर्च सेंटर (RMRC) के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 17 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026
पात्रता तय होने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026

किन पदों पर होगी भर्ती और वेतन कितना मिलेगा?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
पद रिक्तियां वेतन स्तर शुरुआती वेतन
साइंटिफिक असिस्टेंट/सी (मनोवैज्ञानिक) 1 लेवल-7 44,900 रुपये
साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (पैथोलॉजी) 1 लेवल-6 35,400 रुपये
साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (रेडियोग्राफी) 2 लेवल-6 35,400 रुपये
साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट) 2 लेवल-6 35,400 रुपये
 
चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन के अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा, बच्चों की शिक्षा भत्ता और एलटीसी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
 

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

  • मनोवैज्ञानिक पद के लिए साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन और संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है।
  • पैथोलॉजी पद के लिए बीएससी के साथ डीएमएलटी या मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिग्री होनी चाहिए।
  • रेडियोग्राफी पद के लिए बीएससी रेडियोग्राफी या संबंधित डिप्लोमा आवश्यक है।
  • न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट पद के लिए बीएससी के साथ संबंधित डिप्लोमा या न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी में डिग्री जरूरी है।
  • अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों और अन्य पात्र श्रेणियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। हालांकि, यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो BARC संबंधित विषयों में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित कर सकता है। इंटरव्यू और परीक्षा में उम्मीदवार हिंदी या अंग्रेजी, किसी भी भाषा का विकल्प चुन सकते हैं।

BARC Paramedical Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
सामान्य, ओबीसी और अन्य 150 रुपये
एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • BARC की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  • आवेदन से पहले दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें