अगर आप बैकिंग क्षेत्र में भविष्य की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नैनीताल बैंक की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 100 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिसमें ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 1 फरवरी 2022 से शुरू हो गई है। मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पद पर जारी इस वैकेंसी की आवेदन प्रक्रिया सिर्फ 15 दिन तक ही जारी रहेगी। यानी आवेदन करने व फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2022 है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके अलावा आपको बता दें कि इन दिनों सरकारी नौकरी के लिए कराए जाने वाले एग्जाम में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की ओर से FREE Reasoning Online Classes - Join Now कोर्स चलाया जा रहा है, जिसे उम्मीदवार केवल दिए गए लिंक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं और करेंट अफेयर्स विषय को मजबूत बना सकते हैं।
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता-
नैनीताल बैंक द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के कुल 100 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पद और क्लर्क के लिए 50 सीटों पर भर्ती होंगी। इन दोनों पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बैचलर या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की डिग्री 50% अंको से अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा बेसिक कंप्यूटर चालन का ज्ञान होना भी अनिवार्य है।
आयुसीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से अधिक और 30 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 दिसंबर 2021 के अनुसार की जाएगी। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट देने का प्रावधान है।
वेतन
नैनीताल बैंक के मैंनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को जहां 30,000 रुपये का वेतन मिलेगा। वहीं, जिन उम्मीदवारों का चयन क्लर्क के पदों पर किया जाएगा, उन्हें 17,900 रुपए से लेकर 47,920 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।