बैंकिग सेक्टर में काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (स्केल-1 और स्केल-2) के 190 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है और यह 19 सितंबर तक जारी रहेगी। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इसके लिए किताबों की खोज में हैं, तो आपको आज ही सफलता के FREE Monthly Current Affairs (September)- Subscribe Now कर लेना चाहिए। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।
इन पदों पर निकली हैं भर्तियां :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 190 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों में एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के 100 पद, लॉ ऑफिसर के 10 पद, सिक्योरिटी ऑफिसर के 10 पद, एचआर/ पर्सनल ऑफिसर के 10 पद, आईटी सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेटर के 30 पद, डीबीए के 3 पद, विंडोज एडमिनिस्ट्रेटर के 12 पद, प्रोडक्ट सपोर्ट इंजीनियर के 3 पद, नेटवर्क एंड सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर के 10 पद तथा, ईमेल एडमिनिस्ट्रेटर के 2 पद शामिल हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर व आईटी सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेटर जैसे स्केल - 1 के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 वर्ष तथा अन्य सभी स्केल - 2 के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी। विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए पदों के अनुसार अलग अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। आप इससे संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी :
स्केल - 1 के पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को पे स्केल ( 36000 – (1490/7) - 46430 – (1740/2) – 49910 –(1990/7)- 63840 रुपये ) के मुताबिक और स्केल - 2 के पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को पे स्केल ( 48170 – (1740/1) - 49910 – (1990/10) – 69810 रुपये ) के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। सैलरी के साथ इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कई तरह के भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।