आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार को अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, जिसे दसवीं या बारहवीं की मार्कशीट से साबित करना होगा।
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 30 नवंबर 2025 तक कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन शुल्क वर्ग अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य (UR), EWS और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 150 रुपये (GST सहित) है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये (GST सहित) है। PWD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट प्राप्त है।
स्टाइपेंड और प्रशिक्षण विवरण
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस के रूप में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 और बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार मासिक वजीफा मिलेगा। पूरे एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के लिए स्टाइपेंड 12,300 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।
प्रशिक्षण का समय बैंक की जरूरत के अनुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इसके अलावा प्रशिक्षुओं को कोई अन्य भत्ता या लाभ नहीं मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बैंक में नौकरी का कोई बाध्यता नहीं है।