फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग सेक्टर में नई भर्ती: बैंक ऑफ इंडिया में 205 वैकेंसी, 10 सितंबर से करें आवेदन, 1.20 लाख तक वेतन वाले पद

Mon, 31 Aug 2026 06:23 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank of India Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया ने स्केल IV तक के अधिकारियों के 205 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 10 सितंबर से शुरू होंगे। चयन ऑनलाइन परीक्षा और/या साक्षात्कार समेत अन्य चरणों के जरिए होगा। पद, योग्यता, आयु सीमा, वेतन और शुल्क की पूरी जानकारी नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
Bank of India Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bank of India Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की भर्ती के लिए कुल 205 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती स्केल I से स्केल IV तक के पदों के लिए होगी। इनमें तकनीकी, सूचना सुरक्षा, कानून, अग्निशमन और सुरक्षा से जुड़े पद भी शामिल हैं।

विज्ञापन

कब से शुरू होंगे आवेदन और क्या है अंतिम तारीख?

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 25 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

पदों का स्केल के अनुसार विवरण इस प्रकार है:
स्केल पदों की संख्या
स्केल IV 10
स्केल III 49
स्केल II 118
स्केल I 28
कुल 205

स्केल IV में कौन-कौन से पद हैं?

स्केल IV के कुल 10 पदों में ये पद शामिल हैं:
  • चीफ मैनेजर - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग: 2 पद
  • चीफ मैनेजर - डिजिटल प्लेटफॉर्म: 1 पद
  • चीफ मैनेजर - सप्लाई चेन (ट्रेड फाइनेंस टेक्नोलॉजी): 1 पद
  • चीफ मैनेजर - डिजिटल बैंकिंग ऑपरेशन्स: 2 पद
  • चीफ मैनेजर - आईटी प्रोक्योरमेंट (कॉन्ट्रैक्ट्स और एसएलए मैनेजमेंट): 1 पद
  • चीफ मैनेजर - आईटी ऑफिसर, सीआईएसए/सीआईएसएम/सीआईएसएसपी योग्यता के साथ: 1 पद
  • चीफ मैनेजर - इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी: 2 पद
 

स्केल III में कितने पद हैं?

स्केल III में कुल 49 पद हैं। इनमें सीनियर मैनेजर स्तर के विभिन्न तकनीकी और विशेषज्ञ पद शामिल हैं।
  • सीनियर मैनेजर - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग: 12
  • सीनियर मैनेजर - डिजिटल प्लेटफॉर्म: 2
  • सीनियर मैनेजर - फिनाकल एप्लीकेशन सपोर्ट: 3
  • सीनियर मैनेजर - इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेशन्स: 3
  • सीनियर मैनेजर - सॉल्यूशन और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर: 3
  • सीनियर मैनेजर - डेटा इंजीनियरिंग: 4
  • सीनियर मैनेजर - एपीआई गवर्नेंस और सिक्योरिटी: 4
  • सीनियर मैनेजर - देवसेकऑप्स इंजीनियरिंग: 3
  • सीनियर मैनेजर - आईटी प्रोक्योरमेंट स्पेशलिस्ट: 2
  • सीनियर मैनेजर - डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन: 2
  • सीनियर मैनेजर - इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी: 6
  • सीनियर मैनेजर - आईटी ऑफिसर, सीआईएसए/सीआईएसएम/सीआईएसएसपी योग्यता के साथ: 5
 

स्केल II में सबसे ज्यादा 118 पद, किन क्षेत्रों में मौका?

इस भर्ती में सबसे ज्यादा 118 पद स्केल II के हैं। इनमें तकनीकी पदों के साथ लॉ ऑफिसर, फायर ऑफिसर और सिक्योरिटी ऑफिसर के पद भी शामिल हैं।
  • मैनेजर - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग: 18
  • मैनेजर - बीआरई/एलओएस/डिसीजनिंग इंजीनियरिंग: 4
  • मैनेजर - डिजिटल प्लेटफॉर्म: 5
  • मैनेजर - एप्लीकेशन सपोर्ट और ऑपरेशन्स: 11
  • मैनेजर - इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेशन्स: 12
  • मैनेजर - आईटी सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर: 2
  • मैनेजर - परफॉर्मेंस टेस्टिंग: 2
  • मैनेजर - ऑटोमेशन टेस्टिंग: 3
  • मैनेजर - आईटी प्रोक्योरमेंट स्पेशलिस्ट: 4
  • मैनेजर - आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर: 3
  • मैनेजर - बिजनेस एनालिसिस: 2
  • मैनेजर - डेटा एनालिटिक्स: 5
  • मैनेजर - देवसेकऑप्स इंजीनियरिंग: 3
  • मैनेजर - यूआई/यूएक्स डिजाइन: 2
  • मैनेजर - उभरती टेक्नोलॉजी और इनोवेशन: 2
  • मैनेजर - सॉल्यूशन और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर: 2
  • मैनेजर - डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन: 1
  • मैनेजर - इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी: 8
  • मैनेजर - आईटी ऑफिसर, सीआईएसए/सीआईएसएम/सीआईएसएसपी योग्यता के साथ: 7
  • लॉ ऑफिसर: 10
  • फायर ऑफिसर: 2
  • सिक्योरिटी ऑफिसर: 10

स्केल I में किन पदों पर भर्ती होगी?

स्केल I में कुल 28 पद हैं। इनमें फुल-स्टैक इंजीनियरिंग, एप्लीकेशन सपोर्ट, डेटा और सूचना सुरक्षा से जुड़े पद शामिल हैं।
  • ऑफिसर - फुल-स्टैक इंजीनियरिंग: 6
  • ऑफिसर - एप्लीकेशन सपोर्ट और ऑपरेशन्स: 4
  • ऑफिसर - डेटा एनालिटिक्स: 2
  • ऑफिसर - डेटा इंजीनियरिंग: 2
  • ऑफिसर - क्यूए और टेस्ट इंजीनियरिंग: 2
  • ऑफिसर - इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी: 2

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र के अनुसार बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए (तीन वर्ष का पूर्णकालिक पाठ्यक्रम), एमएससी या स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, संबंधित पद के लिए निर्धारित क्षेत्र में आवश्यक वर्षों का प्रासंगिक कार्य अनुभव भी होना जरूरी है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने पद की विस्तृत पात्रता जरूर देखनी चाहिए।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

  • उम्मीदवारों की आयु पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • न्यूनतम आयु 21 से 32 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 42 वर्ष के बीच है।
  • आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में चयन एक से अधिक चरणों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के जरिए हो सकता है:
  • आवेदनों की जांच और शॉर्टलिस्टिंग
  • ऑनलाइन परीक्षा
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • मेरिट सूची
  • दस्तावेज सत्यापन

पद के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किया जा सकता है।

कितनी मिलेगी महीने की सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को उनके प्रबंधन ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतनमान इस प्रकार है:
 
ग्रेड वेतनमान
जेएमजीएस-I ₹48,480 से ₹85,920
एमएमजीएस-II ₹64,820 से ₹93,960
एमएमजीएस-III ₹85,920 से ₹1,05,280
एसएमजीएस-IV ₹1,02,300 से ₹1,20,940

इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 1,180 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: 175 रुपये

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए पात्रता और अनुभव की शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए संबंधित पद की पूरी अधिसूचना में अपनी योग्यता, अनुभव और आयु सीमा जांचना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें